फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने पूर्व मंत्री-विधायक समेत सात नेताओं को बसपा से निकाला, पार्टी में मची खलबली

Mon, 11 Nov 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने आगरा और अलीगढ़ जोन के लंबे समय तक कॉर्डिनेटर रहे पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित सात नेताओं को बाहर निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के कारण इन पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


निष्काषित किए गए नेताओं में सुनील चित्तौड़ के अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, दो पूर्व विधायक कालीचरण सुमन और स्वदेश सिंह तीन पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण,  मलखान सिंह व्यास और विक्रम सिंह शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसले के बाद बोले प्रो. रामगोपाल, अब लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगी भाजपा
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष मायावती ने इसका आदेश जारी किया। सुनील चित्तौड़ की गिनती ब्रज में बसपा के बड़े नेताओं में होती थी। मंडल और जोनल कॉर्डिनेटर के अहम पदों पर वह काफी समय तक रहे।
 

बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आनंद ने बताया कि इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में सुधार करें। इसके बावजूद ये लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आए। इस पर यह कार्रवाई की गई है।
 
बसपा की ओर से जारी पत्र की प्रति
 


ये भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर गेटमैन को पिटता देख चालक ने रोक दी ट्रेन, हमलावरों से बचाया, सेना का सूबेदार आरोपी
विज्ञापन

तीसरी बार निकाले गए नारायण सिंह सुमन
पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन को पहले भी दो बार पार्टी से निकाला गया था। दोनों बार कुछ समय के बाद वह वापस पार्टी में आए। पिछली बार निकाले जाने केबाद वह 2017 में आगरा ग्रामीण सीट से रालोद के टिकट पर विधान सभा चुनाव भी लड़े थे। इसमें हार मिली थी।

बसपा छोड़कर भी जा चुके कई नेता
ताजनगरी में पिछले दो सालों में बसपा को छोड़कर जाने वाले नेताओं की भी लंबी फेहरिस्त है। पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, सूरजपाल, भगवान सिंह कुशवाहा इनमें शामिल हैं। ये सभी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 के चुनाव से पहले जिले में बसपा के छह विधायक थे। 2017 में एक भी उम्मीदवार नहीं जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें