फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: मुर्गों से भरी मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 83 के समीप मैक्स पिकअप गाड़ी पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात तकरीबन तीन बजे हुआ। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी मैक्स पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 83 के समीप सोमवार रात को हादसा हो गया। यहां नोएडा से आगरा मुर्गा लेकर जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। गाड़ी में भरे कई मुर्गे भी मर गए। 

विज्ञापन


मृतक चालक की शिनाख्त राकेश कुमार के रूप में हुई। वह हरियाणआ के जिला चरखी दादरी के गांव माडी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें