फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हार गली में महिलाओं ने फोड़े मटका

विज्ञापन
वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर पानी ना मिलने से परेशान महिलाएं घड़ा लेकर प्रदर्शन करती हुई। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। सोमवार को किशोरपुरा स्थित कुम्हार गली में लंबे समय से पानी न आने से क्षुब्ध क्षेत्रीय महिलाओं ने निगम कार्यालय में मटका फोड़कर अपना आक्रोश जाहिर किया। महिलाओं ने समस्या का निदान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने जल्द ही समस्या के निराकरण का भरोसा प्रदर्शनकारी महिलाओं को दिलाया।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। चिलचिलाती कड़ी धूप ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में वार्ड संख्या 6 की कुम्हार गली के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार निगम कार्यालय व क्षेत्रीय पार्षद से इस समस्या को लेकर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को निगम कार्यालय में धावा बोल दिया।
महिलाओं का आरोप है कि उन्हें इस भीषण गर्मी में काफी दूरी से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। यहां पहुंचीं महिलाएं अपने साथ खाली मटका लेकर आईं थीं। उन्होंने विरोध स्वरूप निगम कार्यालय पर मटका फोड़े। क्षेत्रीय पार्षद हेमंत भारती का कहना था कि क्षेत्रीय जनता की समस्या को लेकर वह भी कई बार निगम कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस पर गौर नहीं किया है। इस मौके पर कमला, उर्मिला, माला, विद्या, हेमलता, विमलेश, गुड्डू, सुनीता, लालाराम आदि महिलाएं थीं। महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकी थी, लेकिन अब जल्द ही लोगों को पानी सुचारु मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें