फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर परिजनों संग ढूंढता रहा शव, मौके पर पहुंचते ही ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Mon, 16 Jul 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शव के पास खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड पर गांव सलेमपुर के सूखे बंबे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और उसका शव बंबे में फेंक दिया। 
विज्ञापन


महिला 13 जुलाई को गांव असगपुर से सब्जी लेने निकली, फिर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्ते के बहनोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस की माने तो अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई है। 

थाना हाईवे के गांव असगपुर निवासी नर्वदा (34) पत्नी लाखन सिंह 13 जुलाई को मंडी में सब्जी लेने के लिए निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी तलाश की। सुराग न लगने पर 14 जुलाई को पति ने थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

बंबे में पड़ा मिला शव

उसके बाद परिजन और पुलिस तलाश में जुटे रहे। रविवार की सुबह लापता महिला का शव सलेमपुर बंबे में मिला तो सनसनी फैल गई। पति की तहरीर पर रिश्ते के बहनोई खेमचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई। गले में अंगोछा भी था और उसके पास से बोरी में सब्जी भी मिली है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 13 जुलाई को ही नर्वदा की हत्या कर दी गई थी। जिस कदर अंगोछे से गला घोटा गया, उससे गले की हड्डी भी टूटी पाई गई है। दो दिन पुराना होने के चलते शव सड़ चुका था। 
विज्ञापन

बाबा ने पहचाना आरोपी

महिला की हत्या करने के बाद बेखौफ होकर तलाश में परिवार के साथ खेमचंद घूमता रहा। बंबे के पास पहुंचने पर उसे वहां रह रहे एक बाबा ने पहचान लिया। उसके बाद तो वो वहां से फरार हो गया। 

बाइक से ही महिला का शव फेंकने के बाद बंबे के पास रह रहे बाबा को शव होने की जानकारी भी हत्यारोपी ने दी थी। बाबा ने उसकी बाइक का नंबर दीवार पर लिख लिया था। इसका खुलासा रविवार को तलाशते हुए पहुंचे परिजनों को बाबा ने दी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें