मथुरा की सड़कों पर बेसहारा लोग रात को कहीं भूखे न सो जाएं इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी रोटी बैंक फाउंडेशन ने अपने सहयोगियों के साथ रोटी बांटने का काम शुरू कर दिया है। कोई भूखा न सोए इस सोच के साथ खास अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन सैकड़ों भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है।
मथुरा में प्रतिदिन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके साथ ही झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले गरीबों को भी भोजन की तलाश में न भटकना पड़े, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है।
ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पिछले एक साल से मथुरा शहरी क्षेत्र में सहयोगी रोटी बैंक फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। शनिवार को मां कैंट देवी व रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों साधुओं व यात्रियों को भोजन, पाने के पीनी की व्यवस्था व ठंडी फ्रूटी वितरण की गई। यह ग्रुप सहयोग के तौर पर घर से रोटी बनाकर उन्हें बेसहारा लोगों तक पहुंचाता है।
जंक्शन रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर इसके वितरण केंद्र होते हैं। इस खास पहल में शालू अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, हरिशंकर खंडेलवाल, सहजाद बेग, सारिका भाटिया, डॉ. आरती चक्रेश पाठक, कविता बंसल, बंटी सिद्दीकी, असरफ, सूरज अग्रवाल, देव अग्रवाल, निहाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, रविन्द्र बंसल, नीलम अग्रवाल, आरती चतुर्वेदी जुटी हुई हैं।