सैंथल थाने के ड्यूटी अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एक मृतक शहर के सदर बाजार स्थित जहरखाना मोहल्ला के रहने वाले थे। उनके परिवारों में मातम पसर गया। क्षेत्र के लोग इस दुर्घटना से दुखी थे।
22 वर्षीय देवेंद्र प्रकाश ठाकुर उर्फ दीपू पुत्र मिंटू ठाकुर अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था, वहीं गोवर्धन चौराहा स्थित अमर कॉलोनी के सामने बहादुर कॉलोनी निवासी सुजीत के
परिवार में भी दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से शोक का माहौल है। दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार थे।