फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर सिलिंडर लूटे, घटना पर जा रहे एसएसपी की एस्कॉर्ट जिप्सी पलटी, दो सिपाही घायल

Wed, 13 Oct 2021 07:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

सुरीर में इंडेन गैस गोदाम पर डकैती हो गई। इस घटना का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी जा रहे थे। राया क्षेत्र में उनके आगे चल रही स्कॉर्ट जिप्सी पलट कर नहर में गिर गई। इस हादसे में चालक सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब अचानक एक बाइक सवार गाड़ी के आगे आ गया।
 
विज्ञापन
मथुरा में एस्कॉर्ट की जिप्सी पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोतवाली सुरीर के लोहई मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग दो बजे इंडेन गैस गोदाम में लुटेरों ने बेखौफ होकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 10 से अधिक बदमाशों ने चौकीदारी कर रहे मां-बेटे को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। गोदाम का ताला तोड़कर 57 भरे गैस एलपीजी सिलिंडर लूट लिए। इनमें चार छोटे सिलिंडर और 53 बड़े सिलिंडर हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं। गैस एजेंसी के मालिक की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मां-बेटे गोदाम पर कमरे की छत के ऊपर सो रहे थे
शहर के बहादुरपुरा निवासी कारेलाल बघेल की पत्नी भगवान देवी के नाम पर टैंटीगांव में इंडेन की गैस एजेंसी है। उनका लोहई मार्ग पर गैस का गोदाम है। इस पर गांव नगला मोती निवासी शांति देवी बेटे हीरेश के साथ चौकीदारी करती हैं। दोनों मां-बेटे गोदाम पर कमरे की छत के ऊपर सो रहे थे। रात करीब दो बजे 10 बदमाश छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े और मां-बेटे से मारपीट कर गोदाम की उनसे चाबी मांगी। उनके पास बाहर की चाबी थी, पर गोदाम के अंदर दो गेटों की चाबी उन पर नहीं थी। उनका मोबाइल बदमाशों ने छीनकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद मां-बेटे के साथ मारपीट करते हुए उनको छत से नीचे उतार लिया। हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद बदमाशों ने गोदाम के ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। 
पिकअप से सिलिंडर ले गए
गेट का कुंडा उखाड़कर अंदर घुस गए, अंदर भी दो गेट थे। बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर सिलिंडरों तक पहुंचे। बाउंड्रीवाल के ऊपर से एक-एक करके सिलिंडर बाहर फेंक दिए। इसके बाद बदमाशों ने कॉल करके पहले से ही तैयार खड़ी मैक्स पिकअप को बुलाया और उसमें सिलिंडर लादकर ले गए। लूटे गए सिलिंडर गैस से भरे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार ने पूरी जानकारी जुटाई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गैस एजेंसी के कारेलाल बघेल की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एसएसपी ने पांच टीमों को दिया खुलासे का टॉस्क
एसएसपी ने पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। इनमें सुरीर कोतवाली की दो टीमों के अलावा स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को यह टॉस्क दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। लुटेरों के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।

गश्ती पुलिस आराम में, बदमाश कर रहे वारदात
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दो घंटे तक बेखौफ होकर बदमाश इंडेन गैस एजेंसी में लूटपाट करते रहे, पर इसकी भनक किसी को नहीं लगी। आखिरकार पुलिस गश्त कहां थी। पुलिस की हीलाहवाली का नतीजा है कि बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, दो सिपाही घायल
कोतवाली सुरीर के लोहई मार्ग पर इंडेन गैस गोदाम में हुई डकैती की वारदात की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे एस्कॉर्ट कर रही जिप्सी बाइक बचाने के प्रयास में मांट ब्रांच गंगनहर में जाकर पलट गई। इसमें सवार दो पुलिसकर्मी अमित और शिवकुमार घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई ज्यादा चोट नहीं आईं। जिप्सी में जितेंद्र, अनूप और चालक आर्यन दुबे सवार थे। सूचना पर राया पुलिस और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। क्रेन की मदद से जिप्सी को बाहर निकलवाया गया।

ये भी पढ़ें... 
रिश्तेदार निकला चोर: रेलवे ठेकेदार की तिजोरी से चुराए सोने के बिस्किट, लाखों का कर्ज चुकाया, चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें