फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना में कूदे श्याम धमक गोकुल में...

विज्ञापन
श्री स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव श्री हरिदास सेवा संस्थान रस उपासना पीठ में कैलाश पीयूष पद ग? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्री हरिदास सेवा संस्थान रसोपासना पीठ में नव दिवसीय रस अनुष्ठान में शनिवार को भजन गायक डॉ. पीयूष कैलाश अनुज का मनोहारी कार्यक्रम हुआ। यमुना में कूदे श्याम धमक गोकुल में भजन सुन भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

डॉ. पीयूष कैलाश अनुज ने श्री हरिदास जी महाराज के पदों एवं भजनों द्वारा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम ललित रसिक देवजू द्वारा रचित मेरो वृंदावन सुख धाम की बड़ी मनोहर स्तुति दी। निरखत मोह श्याम मेरी अंखियां रूप के रंग रंगीं, कछु अकत कथा है निति और कछु सुधि नहीं आवैं, हे वृंदावन के मधुर श्याम, पहुंचा दी राधा चरनन, मोपे कृपा करो प्यारी जू, ऐसे ही देखत रहूं जन्म सफल कर मानों गाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद जै जै राधारमण हरि बोल गाकर सभी की तालियां लूटीं।
मुस्लिम भजन - रचयिता मोहम्मद सलीम शाही की रचना यमुना में कूदे श्याम धमक गोकुल में... को गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी विश्व प्रसिद्ध रचना रात शाम सपने में आए... ने तो वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में बाबा रतन दास, बाबा दयाल दास, बाबा चित्र-विचित्र, प्रमोद शास्त्री, मोहिनी शरण, कमल दास, हेमेंद्र, चमन नागर, पप्पू जी, वृंदावन दास, शैलेंद्र कुमार गोस्वामी, बाबा राधिका शरण, मोहन श्याम दीक्षित व संस्थान के मंत्री विष्णु दान शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें