डीएम और एसएसपी ने हादसों की समीक्षा व उनके रोकने के इंतजाम करने के अधीनस्थों को आदेश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से आई रिपोर्ट के बाद हादसों को रोकने की समीक्षा के क्रम में किस मार्ग पर कितने हादसे हुए, कितनों की जान गई, कौन सा प्वाइंट सबसे अधिक खतरनाक है इसको लेकर ग्राफ/मैप तैयार कराया जा रहा है। आईरेड एप भी हादसों की जानकारी भरी जा रही है। आईरेड एप में पुलिस व स्वास्थ्य, एनएचएआई, परिवहन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी की ओर से फीडिंग करना अनिवार्य किया गया है। इसमें सभी विभागों को अपने-अपने कामकाज के हिसाब से जांच-समीक्षा करते हुए हादसे का कारण भरना होता है।
अलीगढ़ मंडल
जिला हादसे मृतक घायल
अलीगढ़ 72 38 73
एटा 46 21 47
कासगंज 26 13 20
हाथरस 37 20 32