फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केन्द्रीय विद्यालय एटा में प्रार्थना सभा के दौरान 33 बच्चे चक्कर खाकर गिरे, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती

Tue, 30 Jul 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

केन्द्रीय विद्यालय एटा में सुबह-सुबह प्रार्थना सभा चल रही थी। सभी बच्चे मैदान में खड़े हुए थे। उसी दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को चक्कर आने लगे। वे जमीन पर गिरने लगे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट ब्लॉक क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार सुबह के समय विद्यार्थी चक्कर खाकर गिर पड़े। 33 को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उमस व गर्मी में व्यायाम कराने से बच्चे बीमार पड़े।
विज्ञापन


गांव हरचंद्रपुर कलां स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों को व्यायाम कराया गया। विद्यार्थियों ने बताया धूप में ही व्यायाम कराया गया। प्रतिदिन एक दिन कराया जाता है। मंगलवार को दूसरी बार व्यायाम हो रहा था। इस दौरान ही साथी वहां गिरने लगे। पहले 4 विद्यार्थी गिरे, बाद में और गिरते गए। शिक्षक सभी काे कक्षाओं में लेकर गए। लेकिन वहां भी गर्मी लग रही थी। हालत बिगड़ती जा रहे थे। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया।

एंबुलेंस सहित शिक्षिकों की गाड़ी से बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। सुबह 8.30 बजे से इमरजेंसी में विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो 10.30 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कुल 33 बच्चे इमरजेंसी में लाए गए। अधिकांश को घबराहट और पेटदर्द की समस्या थी। एक छात्रा ने सांस लेने में दिक्कत भी बताई। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय के एक-दो कक्षों में तो पंखे भी नहीं चल रहे थे। जिनमें चल रहे थे उनकी हवा नहीं लग रही थी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही डीएम प्रेमरंजन, एसएसपी श्याम नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विद्यार्थियों का हाल जाना। चिकित्सकों को निर्देश दिए और इसके बाद केंद्रीय विद्यालय गए। इस दौरान कोई विद्यार्थी जरूरत के अनुसार 3 घंटे तक कॉलेज में रहा तो किसी को 5 घंटे तक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें