फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्मः शिक्षक और प्रधान सहित तीन भेजे जेल, पार्लर चलाती है दिल्ली की युवती

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हाईवे इलाके में पार्लर पर काम करती है दिल्ली की पीड़ित युवती
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म की नगरी में शुक्रवार की रात दिल्ली की युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनमें एक प्रधान, शिक्षक व एक अन्य युवक शामिल है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली की युवती थाना हाईवे के एक गांव में रहकर पार्लर पर काम करती है। शुक्रवार रात पांच लोग उसे लिफ्ट देकर वृंदावन के होटल प्रेम धाम ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर नामजद शिक्षक ओमप्रकाश निवासी उसपार थाना हाईवे, गांव भदाल के प्रधान रामेश्वर थाना वृंदावन सहित मोनू निवासी तरौली जनूबी थाना छाता को नगला रामताल रोड गरुड गोविंद मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी रहे पुलिस ने केवल उन्हीं लोगों को पकड़ा है जिनकी नामजद तहरीर दी थी। अन्य लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कार्यवाहक निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन अन्य आरोपी प्रकाश में आए हैं उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें