मैनपुरी। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के लिए प्रदेश में शिक्षकों का समूह एडूलीडर्स बनाया गया है। शिक्षक दिवस पर गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत एडूलीडर्स अवार्ड कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय जसरऊ के सहायक अध्यापक जितिश गौरव ने जनपद का नाम रोशन किया।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जितिश गौरव की इस सफलता पर बीएसए विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, जेपी पाल, सर्वेश यादव, मनींद्र सिंह, सुमित कुमार वर्मा, शीलेंद्र कुमार, डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह, एसके यादव, रणधीर बहादुर, अम्रता सिंह, ब्रजेश शाक्य, पुष्पेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।