फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा सर्राफ हत्या व लूटकांड का बदमाश, गोली लगने से हुआ घायल

Sun, 26 Jan 2020 10:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना राया क्षेत्र में रविवार तड़के बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लेकर घायल हो गया जबकि उसके दो साथी भाग गए। पुलिस बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। वहीं घायल बदमाश को उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश सर्राफ हत्याकांड में शामिल है।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर के निर्देशन में सीओ महावन विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस, स्वाट की टीमें  सर्राफ मनोज वर्मा की ह्त्या व लूट के आरोपियों की तलाश में थीं। बताते हैं कि रविवार तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि सराफ मनोज की हत्या व लूट के आरोपी राया कट से बाइक लेकर जा रहे हैं। 

सटीक सूचना  पर पुलिस ने बदमाशों के आने का इंतजार किया। बताते हैं कि बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देख बाइक मोड़ कर भागने लगे तभी उनकी बाइक गिर गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश अमित निवासी अवेरनी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी छोटू, दीपक भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं भागे बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ की जगह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सराफ हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी रविवार तड़के सटीक सूचना पर राय कट के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अमित पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे उपचार को भेज दिया है। यह सराफ मनोज से लूट और गोली मारकर हत्या करने में शामिल था। इसके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस भागे साथी दीपक और छोटू की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। 

बताते चले की 21 जनवरी की शाम गांव पवेसरा निवासी सर्राफ मनोज सादाबाद रोड स्थित रामपुर चौराहे के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर उससे करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए थे।

एसएसपी शलभ माथुर ने मौका मुआयना कर खुलासे के लिए सीओ महावन विनय चौहान के नेतृत्व में चार टीमों को लगाया था। पुलिस तभी से संभावित स्थलों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। शुक्रवार देर रात मनोज की उपचार के दौरान मौत हो हई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें