बेटे को दरवाजे पर खेलता नहीं पाकर वह सोचने लगे कि घर के अंदर चला गया होगा। उधर, पत्नी रूबी को लगा कि वंश अपने पिता के पास दरवाजे पर खेल रहा होगा। डेढ़ घंटे बाद घर में बेटे को न पाकर गीतम सिंह तलाश में जुट गए। आसपास की गलियों में तलाश की, लेकिन वंश कहीं नहीं मिला। इस पर बस्ती के अन्य लोग भी तलाश में जुट गए। दोपहर तकरीबन दो बजे सीओडी मैदान की झाड़ियों में उसका शव मिल गया।
ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह में हुए खर्च का कर्जा उतारने को किया था मासूम का अपहरण, दंपती सहित तीन गिरफ्तार
वंश के सिर को भारी वस्तु से कुचला गया था। उसके हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान थे। शव को जलाने की कोशिश भी की गई थी। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ सदर ने बताया कि गीतम सिंह ने पड़ोस के एक युवक और उसके भाई पर हत्या का शक जताया है। दोनों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि हत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों से पूछताछ में भी कोई पता नहीं चल सका है।