फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोविड संक्रमितों के लिए चिकित्सकों द्वारा लिखे जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची हुई है। रामकृष्ण मिशन में भर्ती संक्रमित इस इंजेक्शन को लेकर बहुत परेशान हैं। इस इंजेक्शन के लिए कोई डीएम से सीधे संपर्क कर रहा है तो विधायक के माध्यम से इसकी कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने वृंदावन में सौ शैया हॉस्पिटल के साथ रामकृष्ण मिशन को कोविड हॉस्पिटल बनाया है, लेकिन यहां स्थितियां बेड, वेंटीलेटर और दवाओं को लेकर गंभीर हैं। पिछले दो दिन से यहां चिकित्सकों द्वारा संक्रमितों के लिए रेमडेसिविर की डिमांड परिजनों की परेशानी का कारण बन रही है।
यह इंजेक्शन मिशन में मौजूद नहीं है। इसके लिए मरीजों के परिजन नोडल अधिकारी बनाए गए मजिस्ट्रेट से गुहार लगा रहे हैं तो डीएम और जनप्रतिनिधियों का भी द्वार खटखटा रहे हैं। इस इंजेक्शन को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें