फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड: मथुरा में 9 साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस बेसुराग, सपा ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा, सीएम योगी से मांगा जवाब

Thu, 21 Apr 2022 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन के अड़ींग  से बदमाशों ने 9 साल के बालक नितिन का अपहरण किया। पुलिस बदमाशों तक पहुंचती उससे पहले ही एक कुएं से बालक का शव मिला। बालक की हत्या के बाद एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम मामले के खुलासे में जुटी हैं, लेकिन अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
मृतक बालक नितिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गोवर्धन के अड़ींग में नितिन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। हत्याकांड के खुलासे में लगी एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पा रही हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। उधर गोवर्धन से अगवा दूसरे बालिका का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसके परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। पुलिस की नाकामी के चलते समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन


अड़ींग में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दौरान नौ वर्षीय नितिन को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर अड़ींग के प्राचीन किले में बने कुएं में शव फेंक कर फरार हो गए। 18 अप्रैल को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नितिन का शव कुएं से बरामद किया था। हत्यारों को कड़ी सजा मिले इसके लिए एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने डॉक्टरों का पैनल गठन कराकर वीडियो ग्राफी में पोस्टमार्टम कराया था। घटनाक्रम के खुलासे के लिए एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और थाना पुलिस को लगाया था। 

इस हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की नाकामी के चलते विपक्ष ने भाजपा की योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी की फेसबुक आईडी से भाजपा की योगी सरकार पर तंज कसते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई है।  विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने फेसबुक आईडी पर लिखा कि 'भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ दिन प्रतिदिन ऊपर जा रहा है। बेख़ौफ़ अपराधी और राजनीतिक दवाब में काम कर रही पुलिस जनता में दहशत पैदा कर चुकी है। मथुरा में बालक अपहरण के बाद हत्या अत्यंत दुःखद ! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना !  सत्ता संरक्षित अपराधियो को कौन देगा सजा ? जवाब दें सीएम।
विज्ञापन


बता दें अगवा बालक नितिन की जान बचाने में नाकाम रही गोवर्धन पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सके हैं। गोवर्धन पुलिस के अलावा अन्य टीमों के हाथ खाली हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा। हालांकि नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें