मथुरा के गोवर्धन में परिवार के साथ दिल्ली से लौटा 34 वर्षीय व्यापारी कोरोना संक्रमित निकला। रविवार रात उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित युवक को एंबुलेंस से संस्कृति विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यापारी के परिजनों के भी सैंपल जांच को भेजे है। रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए व्यापारी व उसके छोटे भाई की सैंपलिंग जांच के लिए भेजी थी। एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अन्य परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है।