उत्तर प्रदेश के पूवमंत्री श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया की अवसाद से ग्रस्त चल रही पुत्री ने रविवार की देररात आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही शर्मा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतक भारी संख्या में आवास पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
19 साल पहले हुई थी शादी
शहर के मयूर विहार स्थित कृष्ण कुमार शर्मा के आवास पर रह रही उनकी विवाहिता पुत्री डॉक्टर नीता शर्मा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. नीता का विवाह करीब 19 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में हुआ था। उनके एक पुत्र और पुत्री है। ससुरालीजनों से अनबन चलते वह अपने पिता के आवास पर ही रह रही थी। डॉक्टर नीता ने शनिवार रात करीब 8.45 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद करके गले में फंदा लगा लिया। काफी देर तक उनके कमरे से बाहर न आने पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल शव को फंदे से उतारा गया और समीपवर्ती नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार प्रात: लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो काफी संख्या में लोग मुन्ना भैया के घर पर पहुंच गए। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि विवाहिता ने सुसाइड किया है।
राधाष्टमी: मुगल शासकों ने बरसाना के मंदिर पर किया था कब्जा, आठ माह तक श्योपुर में हुई थी राधारानी के श्रीविग्रह की पूजा