फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष 2021: नए जोश और नई उम्मीदों के साथ विकास की राह पर दौड़ेगी कान्हा की नगरी

Sat, 02 Jan 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल 2021 मथुरा के लिए कई उम्मीदें लेकर आया है। नए साल में अंतरराज्यीय बस अड्डा, मंडी गेट पर ओवरब्रिज, एक्सप्रेसवे पर थाना, मथुरा-वृंदावन रोड फोरलेन, अंडरग्राउंड पार्किंग समेत एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं के शुरू होने की उम्मीद है। सीवर लाइन का निर्माण होने से वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है। 

विज्ञापन


वृंदावन: बिखरी उम्मीदों को संवारेगा नया साल, तीर्थनगरी में फिर लौटेगी रौनक

कोरोना वायरस की दहशत से कान्हा की नगरी कई महीने तक थमी रही। सालभर चहल-पहल और ठाकुरजी के जयकारों से गूंजने वाले मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना को शांत करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। नवंबर माह में हालात सामान्य हुए। दिसंबर माह में कान्हा की नगरी ने रफ्तार पकड़ ली। धीरे-धीरे नया साल आ गया। 
विज्ञापन


तीर्थनगरी वृंदावन में भी नए साल में नई उम्मीद जगी है। मंदिरों में फिर चहल-पहल बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं के आने से दुकानदारों के चेहरों पर भी चमक आने लगी है। देश-विदेश जानी वाली ठाकुर जी की पोशाक की खरीदारी भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

यह परियोजनाएं होंगी शुरू
1- अंतरराज्यीय बस अड्डा बनकर हो जाएगा तैयार।
2- मंडी गेट पर ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने लगेंगे वाहन।
3- एक्सप्रेसवे पर थाना बनने से मिलेगी सुरक्षा।
4- रिपोर्टिंग चौकी थाने में हो जाएंगी तब्दील।
5- मथुरा-वृंदावन रोड फोनलेन बनेगी।
6- शहर की सीवर की समस्या का होगा समाधान।
7- पूरे जिले में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था होगी। 
 8- जनता के लिए खुल जाएगा जवाहर बाग।
9- कुंभ मेले के दौरान वृंदावन में बढ़ेंगी सुविधाएं।
10- जिला कारागार में नई बैरक हो जाएंगी शुरू।
11- अंडरग्राउंड पार्किंग का होगा शुभारंभ। 
12- बेसिक स्कूलों को मिलेंगे 450 शिक्षक। 
13- यमुना किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण।
14- वेटरनेरी विश्वविद्यालय में नया गर्ल्स हॉस्टल।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें