फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Mathura: संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा होते ही मथुरा के बाजारों में उमड़ी भीड़

Wed, 25 Mar 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात से 21 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद मंगलवार रात को मथुरा के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ हो गई। दुकानों पर खरीदारी के लिए मारामारी मची रही। लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर समेत आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 
विज्ञापन


मथुरा में अब तक कई लोग जांच करा चुके हैं। राहत की बात यह है कि यहां कोरोना का एक भी मामला नहीं मिला है। हालांकि धर्मनगरी होने के कारण यहां विदेशी लोग बड़ी संख्या में आते हैं और कई स्थानों पर रह भी रहे हैं। इसलिए प्रशासन लगातार सतर्क है। इसी बीच सरकार ने मंगलवार दोपहर को पूरा प्रदेश 27 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया।

शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 21 तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। उधर, मुख्यमंत्री ने स्थिति बिगड़ने पर कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि मथुरा में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन

दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा

मथुरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह अधिकांश दुकानें खुल गईं थीं। लोगों ने दूध, दवाएं, किराना, पूजा सामग्री की खरीदारी की। सामान्य से कुछ ज्यादा सामान खरीदा गया। मिठाई और कचौड़ी की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। चूंकि प्रशासन ने सोमवार को ही बाजार में भीड़ न लगाने के निर्देश दे दिए थे और बरसाना, गोवर्धन, सौंख आदि स्थानों पर बाजार में भीड़ होने पर दुकानें बंद करा दी थीं। 

मंगलवार की सुबह बाजार में भीड़ उमड़ने पर पुलिस ने सख्ती की और आवश्यक वस्तुओं के अलावा खुली दुकानों को बंद करा दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पुलिस ने मिठाई और कचौड़ी की दुकानों को भी बंद कराया। साथ ही कुछ दुकानों के चालान भी काटे गए। दोपहर को मुख्यमंत्री का आदेश आने के बाद पूरा बाजार बंद करा दिया। केवल मेडिकल स्टोर खुले रहे, जिन पर भीड़ एकत्र न होने के निर्देश दिए गए। 

नवरात्र के लिए माता की चुनरी और नारियल की हुई खरीदारी

बुधवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए मंगलवार को ही पूजा-सामग्री, माता की चुनरी और नारियल की दुकानें बाजार में सज गईं। खरीदारी के लिए इन दुकानों पर भीड़ लगी रही। पुलिस ने इन दुकानों से भी भीड़ को हटाया। नवरात्र पर नौ दिन तक देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। लॉकडाउन की स्थिति में लोग घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे।
 

कौन सी दुकानें खुलेंगी?

दवाएं
राशन
दुध 
पुलिस
पेट्रोल पंप
बिजली 
गैस सेवा
प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया
बैंक
डॉक्टर के यहां जाने की इजाजत होगी
पेट्रोल
सीएनजी
 पीएनजी 
विज्ञापन

ये बंद रहेंगे

व्यवसायिक वाहन 
बस
ट्रेन
मॉल
हॉल
जिम
स्पा
स्पोर्ट्स क्लब 
सभी फैक्ट्रियां
वर्कशॉप
गोदाम
हफ्ते में लगने वाली बाजार
सरकारी सभी दफ्तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें