फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मंडलीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चार और पांच जुलाई को वृंदावन में आयोजित होने जा रहे कांग्रेस के मंडलीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी मथुरा अमित सिंह वृंदावन में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर 4 और 5 जुलाई को अवध गोविंद विहार रमनरेती वृंदावन में 10 जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश सचिव अमित सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इसमें भाग लेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 जिलों के जिला और शहर अध्यक्ष एवं 10 जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से ट्रेनर ब्लॉक अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। वृंदावन नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि आयोजित स्थल पर तैयारियों की व्यवस्थाओं में वरिष्ठ नेता अधिवक्ता भगवान सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव विनेश सनबाल, मथुरा शहर के पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन, बिहारी कांत तिवारी, मोहन सिंह, एमएम शर्मा, शैलेंद्र कुमार शर्मा आदि संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें