फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बुखार से बच्चों की लगातार मौतों पर सीएम नाराज, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

Fri, 03 Sep 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

डीएम ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जनपद में प्रसव की स्थिति आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कायाकल्प योजना में सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
मथुरा: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुखार से बच्चों की लगातार हो रहीं मौतों पर मुख्यमंत्री की नाराजगी से अफसरों की हवाइयां उड़ गई हैं। आनन-फानन प्रशासनिक अफसर भी इस बीमारी की स्थिति को लेकर गंभीर हो गए हैं। खुद डीएम ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधिकारियों के साथ अब तक के हालात पर चर्चा करते हुए कुछ अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के दिशानिर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारी से जनपद में हुई बच्चों की मौत का संज्ञान लिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरंतर बिगड़ रही स्थिति पर न केवल चिंता जताई बल्कि नाराजगी भी जाहिर की। इससे जनपद के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अफसरों के हाथ पैर फूल गए हैं। 
डीएम नवनीत चहल ने स्वास्थ्य अफसरों के साथ कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में किसी भी स्थान से बुखार आदि अन्य किसी बीमारी की शिकायत प्राप्त हो, तत्काल डॉक्टर की टीम पहुंचे और परीक्षण करें। जांच करें कि किसी को डेंगू, चिकनगुनिया, कोविड-19, मलेरिया आदि का बुखार तो नहीं है। साथ ही उसको तुरंत दवा देते हुए यदि आवश्यकता पडे़ तो भर्ती कराया जाए। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि आशा, एएनएम, बीएसए तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के निरंतर संपर्क में रहें और उस क्षेत्र की जानकारी लेते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: डीएम 
डीएम ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जनपद में प्रसव की स्थिति आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कायाकल्प योजना में सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कमेटी का गठन करके प्रत्येक पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान कार्ड बन जाना चाहिए। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डीपीआरओ किरन चौधरी आदि स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

बीमारी से बचने के लिए करें ये उपाय
अपने आसपास सफाई रखें, घरों में कूलर-फ्रिज के पास, गमले के नीचे रखी प्लेट, पशु पक्षियों के पानी पीने वर्तन, फ्रिज के पीछे, छतों पर रखे कबाड़, पुराने टायर आदि जगहों पर पानी को साफ करें। डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपता है इसलिए पानी को अधिक दिनों तक इकट्ठा न होने दें। हर सप्ताह इन जगहों की सफाई अवश्य करें। बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए शरीर को पूरा ढकने वाले वस्त्र ही पहनें। मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी को इस्तेमाल अवश्य करें।

आगरा: इंस्टाग्राम पर छाने वाली महिला सिपाही कमेंट से परेशान, लिखा प्लीज मुझे ट्रॉल न करें, मैं जॉब छोड़ दूंगी...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें