फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बिहारीजी के दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट के बाहर मास्क लगाकर दर्शन के इंतजार में खड़े ? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना को लेकर एक बार फिर देश भर में हाय-तौबा मची है। दिन प्रतिदिन गंभीर होती स्थिति के मद्देनजर नित नए दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश में रविवार का पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस डरावने माहौल के बावजूद वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के भक्त दर्शन की कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की लालसा में प्रत्येक दिन हजारों भक्तों का आगमन होता है। कोरोना की भयावह स्थिति होती जा रही है। जैसे ही वीकेंड आता है, भक्तों की लाइन लग जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए ही इसी सप्ताह मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता की। यहां तक कि कोरोना के संदर्भ में आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। लेकिन तमाम बंदिशों के बाद भी ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्त गैर राज्यों से वृंदावन चले आ रहे हैं।
शुक्रवार को भी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी। हालांकि यह संख्या बहुत कम थी, लेकिन फिर भी डरावने माहौल में सभी को चौका रही थी। मंदिर प्रबंधन ने सैनिटाइजेशन का खास प्रबंध किया है। प्रसाद और फूलमालाएं बहुत कम लोग लेकर मंदिर में जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने फूलमालाओं के साथ प्रसाद पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें