फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोविंद देव के मुख्य गेट पर लटका ताला, मदन मोहन के खुले हैं द्वार

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्री गोविंद देव मंदिर में ताला लगा हुआ। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देशभर के सभी स्मारकों को बंद करने का आदेश दिया है। इसमें वृंदावन के चार प्राचीन मंदिर भी शामिल हैं, जिनके मुख्य द्वारों पर शुक्रवार को ताले जड़ दिए हैं। हालांकि इन मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा पूर्व की भांति यथावत है। मदन मोहन मंदिर के द्वार खुले हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी वृंदावन की सबसे प्राचीन धरोहरों में शामिल मंदिर मदन मोहन, मंदिर गोविंद देव, मंदिर श्रीराधावल्लभ और मंदिर जुगलकिशोर के मुख्य द्वार को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे शुक्रवार को मंदिर श्रीगोविंद देव के मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया गया। इससे स्थानीय भक्तों ने मुख्य द्वार के बजाए पिछले रास्ते से ठाकुरजी के दर्शन किए, लेकिन बाहर से आने वाले भक्त मंदिर का बंद गेट देखते हुए वापस हो गए।
इसके अलावा मंदिर मदन मोहन के दर्शन पूर्व की भांति खुले हुए थे। यहां भक्तों की मौजूदगी यदा-कदा ही नजर आई। स्थानीय अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि विभागीय आदेशों से मंदिर कर्मचारी और सेवायतों को अवगत करा दिया गया है। उनका पालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें