फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 337 पॉजिटिव मिले, 746 नए कंटेनमेंट जोन बनाए

Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 337 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17454 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 2935 हैं।
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस की जांच करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 337 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17454 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 2935 हैं। 

विज्ञापन


राधिका विहार निवासी एक वृद्ध महिला और महाविद्यालय कॉलोनी की महिला की सोमवार को कोरोना संक्रमण से केएम मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने वृंदावन के राम कृष्ण मिशन अस्पताल और एक अन्य ने केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया।

नए केसों में मथुरा शहर और उसके आसपास की कॉलोनी में लगभग 140 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि आगरा, इगलास, अलीगढ़ में 3 मामले मथुरा में दर्ज हुए हैं। इसके साथ-साथ सतोहा में, रिफाइनरी नगर, गोवर्धन में संक्रमित मिले हैं। राया, नौहझील, बाजना, बरसाना, नंदगांव, कोसीकलां, वृंदावन, चौमुंहा, छाता, मांट, बलदेव, फरह में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव को सैनिटाइज करवाएं डीएम: लक्ष्मीनारायण चौधरी
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रत्येक गांव को सैनिटाइज करने की मांग की है।

मंत्री ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के लगे होने के बावजूद पंचायत चुनाव के बाद इस महामारी ने अपने पैर पसार दिए हैं, इसलिए ग्रामीण आंचल में समस्त खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ को निर्देशित किया जाए कि प्रत्येक गांव को सैनिटाइज किया जाए एवं विशेष रूप से सफाईकर्मियों को सफाई करने के लिए निर्देशित किया जाए।

746 नए कंटेनमेंट जोन बनाए
कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद के 746 नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के आदेश के बाद बनाए गए इन कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग बाहर नहीं आ सकेंगे, वहीं बाहरी व्यक्तियों को इन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं होगा। कंटेनमेंट जोन में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

पंचायत चुनाव: 15 प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जीत तो गए लेकिन जमानत हुई जब्त, जानिए क्यों? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें