फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, आलीशान कोठी में पत्नी ड्रीम गर्ल के साथ किया प्रवेश

Sat, 21 Apr 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
पूजा में भाग लेते धर्मेंद्र व हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड के ही-मैन व अभिनेता धर्मेंद्र शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। वह पत्नी हेमामालिनी द्वारा बनवाई गई कोठी में गृह प्रवेश के लिए आयोजित हुई पूजा-पाठ में शामिल हुए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कोठी के अंदर भूमि-पूजन चल रह था। जहां मीडिया के लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। 

मालूम हो कि हेमामालिनी की वृंदावन के ओमेक्स सिटी में पिछले दो वर्ष से कोठी बन रही है। शानदार कोठी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 
विज्ञापन

हेमामालिनी द्वारा बनवाई गई कोठी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से पंडित विष्णुकांत शास्त्री के नेतृत्व में गृह प्रवेश पूजा-पाठ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शिरकत करने के लिए शुक्रवार सुबह सुपरस्टार धर्मेंद्र पहुंचे। 

धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए कोठी के बाहर लोग खड़े हुए नजर आए। हालांकि लोगों की ये हसरत पूरी न हो सकी। धर्मेंद्र ने किसी से मुलाकात नहीं की। 

यहां तक की मीडिया से भी किनारा किया। कोठी में भाजपा के नेता और चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई थी। मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें