फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के इस मैदान पर लगेंगे IPL के चौके-छक्के, BCCI ने किया ये खास इंतजाम

Sat, 21 Apr 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के क्रिकेट के शौकीनों के लिए ये खास खबर है। आईपीएल मैचों के लिए मथुरा में फैन पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए केआर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान को चुना गया है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने 19 और 20 मई को होने वाले चार मैचों इस मैदान के लिए अनुमति मांगी थी। जिसे कालेज प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। 

छोटे शहरों में रह रहे लोगों को स्टेडियम में मैच देखने जैसा आनंद मिले सके। इसके लिए बीसीसीआई फैन पार्क बनाता है। इस बार मथुरा में केआर डिग्री कालेज में भी बनाया जाएगा। 
Trending Videos

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मैदान पर दस हजार से अधिक लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सकेंगे। अच्छी बात यह है कि मैच शनिवार और रविवार को दिखाए जाएंगे। 

यूपीसीए के समन्वयक कमल चावला ने बताया कि जल्द ही अफसर मैदान का निरीक्षण करने आ रहे हैं। कालेज प्रशासन ने हमें अनुमति दे दी है।

खेल मैदान पर फूड पार्क भी बनाया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए फास्ट फूड, चाट की स्टॉल लगेंगी। इससे आपको स्टेडियम में मैच देखने जैसा ही अहसास होगा। 
विज्ञापन

इन मैचेज का होगा प्रसारण 

19 मई शाम चार बजे से राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी
19 मई रात आठ बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स।
20 मई शाम चार बजे से...दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस।
20 मई रात आठ बजे से...चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें