फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भरत मिलाप मेला 16 को

विज्ञापन
कोसीकलां में कैलेंडर के विमोचन के साथ भरत मिलाप मेले के कार्यक्रमों की घोषणा करते अतिथिगण। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर में ब्रज के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को संस्थान के कैलेंडर के विमोचन के साथ मेले के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 2 अक्तूबर को झंडा पूजन की सवारी निकाली जाएगी। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

राम भवन तालाबशाही में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद जैन, नितिन जैन अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि सुभाष जैन, अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ वेदी अगरारिया, संयोजक सुभाष बांसईया, जगदीश सुपानिया, निर्भय पांडेय, मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री, लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित, विजय अगरारिया ने कैलेंडर का विमोचन कर रामलीला के कार्यक्रमों की घोषणा की।
कार्यक्रम में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, राहुल कामियां, हरीओम गुप्ता, मुकेश जैन, अन्नू वैद्य, अजय गोयंका, केके अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अंकित गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, जगदीश भोला डेरी वाले, रघुवर सिंह तोमर, अशोक खंडेलवाल, लाला पदमचंद, अजय ठाकुर, गिर्राज शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा थे।
विज्ञापन

भरत मिलाप मेले के कार्यक्रमों की घोषणा
मेला कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि 2 अक्तूबर को झंडा पूजन, 4 को रावण महाराज की सवारी, 5 को गणेश सवारी तथा नारद मोह लीला का मंचन शुरू होगा। 9 को राम बारात एवं भरत मिलाप चौक पर भव्य जनकपुरी सजाई जाएगी।
13 अक्तूबर को मेला गोमती सरोवर पर आयोजित किया जाएगा। जहां डोंगा लीला एवं भगवती मंदिर पर लंका दहन, 14 को रात्रि में मां काली की रौद्र रूप की सवारी एवं अहिरावण वध लीला, 15 को विजयदशमी पर्व पर अनाज मंडी परिसर में भव्य दशहरा मेला एवं रावण के पुतले का दहन होगा। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को भरत मिलाप मेला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें