फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बारिश के बाद सड़कों का बुरा हाल

विज्ञापन
सदर मार्ग पर गड्ढे में भरे बररिश के पानी से निकलते लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बारिश से सड़कों का हाल बुुरा हो गया है। सड़कों में पानी भर जाने से राहगीर गिरकर चुटैल हो रहे हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बारिश के बाद घंटाघर के समीप बाइक सवार दंपती बच्चों समेत पानी में गिर जाने का फोटो सीसी कैमरे में कैद हो गया, जिसकी शिकायत बाइक सवार ने सीएम पोर्टल पर करके सड़कों को सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को हुई जोरदार बारिश के बाद पुरानी जीटी रोड पर घंटाघर से बल्देवगंज चौराहे तक पूरी सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसी दौरान एक बाइक सवार दंपती बच्चों समेत वहां से गुजर रहा था, तभी पत्नी, बच्चों समेत पानी में गिर गया। जिसका नजारा वहां एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। हताना निवासी अजयपाल ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की।
कहा है कि नगर में ज्यादातर सड़क जर्जर हालत में हैं, जिन पर पैदल चलना दूभर हो रहा है। यही हाल गांधी पार्क के सामने का है, सड़क में एक-एक फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें दुपहिया वाहन सवार रोजाना गिरकर चुटैल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें