फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पागल बाबा के बाद अब खुले गोविंद देव मंदिर के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आखिरकार कोरोना कर्फ्यू का प्रभाव अब धर्म नगरी वृंदावन से पूरी तरह हटने लगा है। पागल बाबा मंदिर के बाद अब गोविंद देव मंदिर के भी द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। बुधवार को लोगों ने अपने आराध्य के यहां दर्शन भी किए।
विज्ञापन

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कोरोना कर्फ्यू के साथ ही वृंदावन के अधिकांश मंदिरों को आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। अब यह सभी मंदिर खुल गए हैं। गत दिवस पागल बाबा मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए। बुधवार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर को भी आम भक्तों के लिए खोल दिया गया।
एएसआई स्मारकों में शुमार गोविंद देव के खुलते ही बाहर से आए श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। हालांकि दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही सीमित रही। गोविंद देव और मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिर में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें