माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए क्या है?
विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पूर्व निदेशक अतुल कुमार मित्तल ने बताया कि माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया (ऊर्जा बनाने वाले अंग) में पाया जाता है, जबकि अधिकांश डीएनए नाभिक में होता है। यह एक छोटा, वृत्ताकार डीएनए होता है, जिसमें 37 जीन होते हैं, जो ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी होते हैं। यह केवल मां से बच्चों को मिलता है, इसलिए यह पारिवारिक रिश्तों और वंशावली को ट्रैक करने में मदद करता है। चुनौतीपूर्ण नमूनों (जैसे पुराने अवशेष) में व्यक्तियों की पहचान करने के लिए उपयोगी है, जहां नाभिकीय डीएनए खराब हो जाता है।
ये भी पढ़ें-
UP: प्रेमी के साथ पी शराब...फिर इस हाल में मिली मां, आपा खो बैठा नाबालिग बेटा; बेरहमी से उतारा माैत के घाट