फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रिंस की हत्या का खुलासा, मां ने देवर के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 14 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आरोपी चाचा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौहझील के गांव भैरई में 19 जुलाई को हुई छह साल के बालक प्रिंस की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बालक की हत्या उसकी मां गुड्डी देवी ने ही देवर आकाश के साथ मिलकर कराई थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में गांव के ही एक ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बच्चू को जेल भी भेज दिया था। दलित महिला ने बेटे की मौत पर मिलने वाला सरकारी सहायता का साढ़े चार लाख रुपया भी ले लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बालक की मां और चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रिंस की मां और चाचा के बीच अवैध संबंध थे। इसी चलते बच्चे की हत्या की गई। बता दें कि प्रिंस के पिता सुभाष की अप्रैल में हत्या कर दी गई थी। 

ब्राह्मण परिवार ने एसएसपी बबलू कुमार से मिलकर कहा था कि हत्या में जो नामजदगी हुई है वह गलत है। सभी लोग निर्दोष हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। तफ्तीश में हकीकत से पर्दा हटा। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि जमीन की अध बंटाई को लेकर दलित और ब्राह्मण कुनबा आमने-सामने आए थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से शुरू हुई दलित और ब्राह्मण कुनबे की रार      

जमीन की अध बंटाई को लेकर दलित और ब्राह्मण कुनबा आमने-सामने आए थे। नौहझील के गांव भैरई के दलित सुभाष पुत्र बल्लो की हत्या हो गई थी। गांव के मुकेश पंडित पर दलित सुभाष को अध बंटाई पर दिए गए खेत के पैसे न देने पर मारने का आरोप था। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर मुकेश पंडित को नौहझील पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। पत्नी गुड्डी देवी को पति की हत्या के बाद सरकारी सहायता के रूप में आठ लाख का मुआवजा मिला। 

सुभाष की हत्या के बाद दोनों ही पक्षों में दुश्मनी और बढ़ गई। तीन माह बाद मृतक सुभाष के बेटे प्रिंस का शव कुएं में मिला। बेटे की हत्या का आरोप मां गुड्डी देवी ने मुकेश पंडित के परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने मुकेश के परिवार के बच्चू को जेल भेज दिया। उसके बाद मां गुड्डी देवी ने बेटे की मौत पर सरकारी सहायता 4.5 लाख रुपये का लाभ ले लिया। एसएसपी बबलू कुमार ने मामला गंभीरता से लेकर जांच कराई तो नौहझील पुलिस ने भी दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें