माथुर वैश्य महिला मंडल जरार का कार्यक्रम
- फोटो : 1
बाह। माथुर वैश्य महिला मंडल जरार ने मंगलवार को हुई बैठक में पॉलीथिन के दुष्प्रभाव बताए एवं बहिष्कार की शपथ दिलाकर उपहार में बैग और चटाई प्रदान किए। अध्यक्ष राधा गुप्ता ने स्वस्थ पर्यावरण के लिए पॉलीथिन की बहिष्कार की शपथ दिलाई। जबकि शशि गुप्ता ने गर्मी के मौसम में अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना, पानी रखने का आह्वान किया।
पॉलीथिन के दुष्प्रभाव पर हुई प्रतियोगिता में सुंदरवाला प्रथम, कविता द्वितीय, राखी तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिला मंडल बाह की अध्यक्ष कामना गुप्ता का स्वागत कर उनकी अनुकरणीय समाजसेवा का बखान किया गया। इस दौरान ज्योति गुप्ता, प्रीति, प्रियंका, राखी गुप्ता, लक्ष्मी, अमृता गुप्ता, संगीता, पूजा, कामना, अनीता गुप्ता, कविता, बबीता, रूबी आदि रहे।