मथुरा-वृंदावन रोड पर मंगलवार की सुबह दूरदर्शन पीजीएफ (प्रोग्राम जनरेट फैसेलिटी) में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिकल पैनल रूम में लगी आग पीसीआर, बस वायर स्टोर तक पहुंच गई।
आग की लपटें देख दूरदर्शन के गार्ड ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इत्तला पाकर चार दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
आग इतनी विकराल थी कि काबू पाना आसान नहीं था। अग्निशमन की चार दमकलों ने पहुंचकर आग पर तो काबू पा लिया। धुआं होने के चलते अग्निशमन के कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल की खिड़कियों के शीशे भी तोड़े।