फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीएनजी पंप के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 14 Jun 2022 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सीएनजी पंप के स्क्रैप गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सीएनजी पंप पर लगी वाहनों की कतार के तत्काल हटवाया गया। सूचना पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
fire in scrap warehouse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन मोड के समीप सीएनजी पंप के स्क्रैप परिसर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का स्क्रैप जल गया। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक उसका धुआं देखा जा सकता था। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाडियों ने करीब ढाई घटें में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सीएनजी पंप के पीछे स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक की पाइप रखी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। वहीं पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। पंप कर्मियों ने तत्काल सभी वाहनों को वापस कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना के बाद दमकल की गाडियां वहां पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। आग इतनी भयकंर थी कि काले घुएं के गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहे थे। करीब ढाई घटें के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी फोर्स समेत वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


सीएनजी पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के अनुसार डिपो में करीब करोड़ों रुपए की कीमती पाइप रखी हुई थी, जोकि आग लगने से राख हो गई। आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। गैल के उच्चाधिकारियों को आग लगने की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आग से बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें