फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बरात में हुई आतिशबाजी से फोम गोदाम में लगी आग, लोगों में फैली दहशत; एक घंटे में बुझाई जा सकी

Sat, 15 Nov 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरात में हुई आतिशबाजी की चिंगारी से फोम गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
फोम गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला के ढ़ोलीखार इलाके में शुक्रवार रात को एक बजे जूते में लगने वाली फोम के दो मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से घनी आबादी वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों को बुला लिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग बुझा दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंटोला में देर रात एक बरात निकल रही थी। उसमें कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। पास ही फोम का गोदाम था। इस गोदाम में हाजी इरफान और हाजी कलुआ समेत चार व्यापारियों का सामान रखा जाता है। गोदाम खुला होने की वजह से जलता हुआ पटाखा गिर गया। इससे आग भड़क गई।

कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर थाना मंटोला की फोर्स पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी। पुलिस के अनुसार आग पहली मंजिल पर लगी थी, इसके बाद भूतल तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें