फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शू मैटेरियल की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मच गई भगदड़; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़

Sat, 30 Sep 2023 10:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सदर भट्टी के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित शू मैटेरियल की तीन दुकानें आग की लपटों से धधकने लगीं। ये देख लोगों के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
शू मैटेरियल की तीन दुकानों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर भट्टी में शू मैटेरियल की तीन दुकानों में आग लग गई। घनी आबादी वाले सदर भट्ठी इलाके में शनिवार सुबह अवैध केमिकल रखे दोमंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटों ने कुछ ही देर में गोदाम के निचले हिस्से में स्थित जूता मैटेरियल की दुकान और आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। मार्केट में नीचे खड़े 8 वाहन भी जल गए। केमिकल के ड्रम फटने से धमाके ने लोगोें को दहला दिया। इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकानों व घरों को खाली कराना पड़ा। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सदर भट्ठी चौराहे से 10 कदम की दूरी पर 10 फीट की गली में घरों में जूता मैटेरियल, केमिकल, सोल की दुकान व गोदाम संचालित हो रहे हैं। इसी गली में चार माह पहले शंकर ने मनोज कुमार का दोमंजिला भवन किराये पर लिया था। इसमें ममता सेल्स के नाम से पहली मंजिल पर शू मैटेरियल व दूसरी मंजिल पर केमिकल का गोदाम शुरू किया। एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि शंकर के गोदाम में पूर्वाह्न 11 बजे अचानक आग लगी। 20 लीटर का एक ड्रम फट गया। फर्श पर केमिकल फैल गया। इससे आग विकराल हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: पर्यटन मंत्री की जन सुनवाई में गूंजे जमीनों पर कब्जे के मामले, एसडीएम को कब्जा हटाने के दिए आदेश

गोदाम में रखे फायर उपकरण से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर लपटें देखकर भाग निकले। गोदाम के बगल में सपना एंटरप्राइजेज के नाम से सोल का गोदाम है। इसमें भी ऊपरी मंजिल पर केमिकल का भंडारण था। सामने सुनील का सोल का गोदाम है। उसके बगल में भी एक गोदाम है। लपटों ने कुछ ही देर में सुनील की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद तो लोग अपनी दुकानों में आग लगने के डर से घबरा गए।

यह भी पढ़ेंः- कुम्हेर कांड: 1992 में फिल्म देखने को लेकर 16 दलितों की हत्या और 45 घायल; क्रूरता इतनी कि पांच पहचाने नहीं गए

सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। आग के विकराल होने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह, एफएसओ सोमदत्त सोनकर भी आ गए। गली संकरी होने के कारण दमकलकर्मियों को मुश्किल आ रही थी। लपटें फैलने से पुलिस ने आसपास के दुकान व घरों को खाली करवाया। धुएं के गुबार के कारण राहत दल को खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। फायर ब्रिगेड ने आसपास के गोदामों को खाली कराना शुरू किया। उधर, केमिकल के ड्रमों के धमाकों से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने यातायात डायवर्ट करके सदर भट्ठी चौराहे को बंद कर दिया। शाम 4 बजे तक दमकल कर्मचारियों ने काफी हद तक काबू पा लिया था।

दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए गली में पानी की बौछार कर रहे थे। तभी ड्रम फटने से 3-4 धमाके हुए। बाहर भीड़ थी। धमाका होते ही आग की लपटें बाहर की ओर निकलीं। अफरातफरी मच गई। काले धुएं से पुलिस और दमकलकर्मियों की वर्दी काली पड़ गई थी। आंखों में जलन भी हो रही थी।

पुलिस ने भांजी लाठियां

आग की लपटों के साथ संकरी गली में काला धुआं सांस लेने में दिक्कत पैदा कर रहा था। इसके बाद भी तमाशबीनों की भीड़ थी। इससे पुलिस व दमकल वालों को राहत कार्य में दिक्कत आ रही थी। इस पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां पटकीं। तब लोग वहां से हटे।

छात्र-छात्राओं में रही दहशत

दोपहर 12 बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे घर लौटे तो सदर भट्ठी का रास्ता बंद था। ऐसे में बच्चे पैदल निकले। वह धुआं, अफरातफरी व पुलिस बल को देखकर दहशत में आ गए। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। केमिकल गोदाम के पीछे छोटी अस्थायी बस्ती है। गोदाम की दीवार से सटा मंदिर है। उसके बराबर में कई घर हैं। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद अमर सिंह ने बताया कि बस्ती में घर भी खाली करा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें