फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कागज-गत्ते के गोदाम में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियां ने पाया लपटों पर काबू

Thu, 06 Aug 2026 07:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे कागज-गत्ते के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
कागज-गत्ते के गोदाम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जगनेर रोड स्थित धनौली क्षेत्र में मुल्ला की प्याऊ, नथौली गली के पास बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे कागज के गत्ते के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


गोदाम संचालक भगवान सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम से आग की तेज लपटें और धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कागज का गत्ता जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गोदाम संचालक के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें