फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे हादसे के चार मृतकों की नहीं हुई पहचान, 'वारिस' बनकर पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Mon, 13 Jul 2020 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नहीं हो सकी शनाख्त,गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने कंटेनर की चपेट में आने से हुई थी मौत 
 
विज्ञापन
पुलिस ने कराया मृतक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एनएच-2 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने आठ जुलाई की रात को 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहा कंटेनर सड़क किनारे पटे हुए नाले पर चढ़ गया था। हादसे में नाले पर सोते सात में से छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दो मृतकों के परिजन आ गए थे, जबकि चार की पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे पूरे होने पर रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

संबंधित खबर- आगरा में भीषण हादसा, 90 की रफ्तार से कंटेनर सड़क किनारे सो रहे सात मजदूरों पर चढ़ा, छह की मौत
विज्ञापन


आठ जुलाई की रात को मथुरा की ओर जा रहा कंटेनर के गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ था। पांच लोगों की मौके पर ही, जबकि एक की एसएन इमरजेंसी में मौत हो गई थी। पुलिस ने कंटनेर चालक मैनपुरी के थाना किशनी के गांव डांडिया निवासी मुनेश और क्लीनर सिंटू को गिरफ्तार किया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

दो मृतकों में गोकुलपुरा निवासी सुभाष पुत्र रतन लाल और शाहगंज निवासी सुनील पुत्र मोमीन थे। उनके परिजन आ गए थे। इस पर पुलिस ने शवों को सौंप दिया था। बाकी चार मृतकों की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

एक घायल भी कुछ नहीं बता सका। आसपास के इलाके में पुलिस फोटो लेकर घूमी, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया। 

कपड़े और फोटो सुरक्षित रखे
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतकों की आयु 35 से 50 साल के बीच है। इनमे 35 वर्षीय एक मृतक का रंग सांवला और वह लाल रंग की अंडरवियर पहने था। दूसरे की उम्र 45 साल है। वह सांवले रंग का था। काली पैंट, बेल्ट और अंडरवियर पहने था।

तीसरे की उम्र 50 साल थी। उसकी दाढ़ी ज्यादा थी। उसके सिर पर साफी थी। चौथे मृतक की उम्र लगभग 50 साल और रंग सांवला था। वह सफेद बनियान और साफी पहने था। दो मृतक ट्रक के पहिये से पूरी तरह से कुचल गए। इन सबके फोटो और कपड़ों को सुरिक्षत रखा गया है। अगर, भविष्य में कोई पहचान करने आता है तो पहचान कराई जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें