फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे मतदाताओं से संवाद, एसकेवी इंटर कॉलेज में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
कासगंज फोटो- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जिले में आएंगे। वह भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात बढ़ारी वैश्य गांव में जनसंपर्क करेंगे। प्रशासन ने कानून और शांति व्यवस्था की दृष्टि से इंतजाम किए हैं। वहीं, पार्टी ने कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन

रक्षामंत्री दिल्ली से इंदिरागांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 10:35 बजे चलेंगे। वह 11:30 बजे कासगंज के एमआर डिग्री कॉलेज में बनाए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा एसकेवी इंटर कॉलेज नदरई गेट पर पहुंचेंगे और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात एक बजे एसकेवी इंटर कॉलेज से बढ़ारी वैश्य गांव की ओर रवाना होंगे। जनसंपर्क के पश्चात वह फर्रुखाबाद के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां कीं हैं। वहीं बढ़ारी वैश्य गांव में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को रक्षामंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें