फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विवि में फिर पकड़ी गई सामूहिक नकल, प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट; पर्यवेक्षक बैठाया गया

Tue, 19 May 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में एक बार फिर सामूहिक नकल पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट लेकर संबंधित कॉलेज में पर्यवेक्षक तैनात करते हुए सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में सोमवार को सचल दल ने एक महाविद्यालय में सामूहिक नकल पकड़ी है। कुल 11 महाविद्यालयों का निरीक्षण किया गया। पंडित जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय डबरई में सामूहिक नकल की शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन


सचल दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। जब तक कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक के लिए संबंधित महाविद्यालय में एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।
सोमवार की घटना से पहले शनिवार को हुए निरीक्षण में भी तीन महाविद्यालयों में गंभीर अनियमितता सामने आई थीं।

बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज में सामूहिक नकल पाई गई थी। इसके अतिरिक्त, माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान मुख्य गेट बंद मिला और कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित थे। इन सभी मामलों में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इन कॉलेजों में भी पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि नकल के मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है। पर्यवेक्षक की तैनाती यह सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा प्रक्रिया में कोई और गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें