दिल्ली आगरा राजमार्ग सड़क दुर्घटना:
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर के समीप सोमवार तड़के हाईवे पर खराब खड़े एक ट्रॉला में तेजगति से आए दूसरे ट्रॉला ने टक्कर मार दी। जिससे चालक और दो क्लीनर की मौत हो गई। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों के शवों को केबिन काटकर निकाला।
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि एक ट्रॉला रविवार की देररात पलवल जाते समय गुलशन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एनएचआई कर्मियों द्वारा उसे साइड कराने का कार्य किया जा रहा था। तभी सुबह करीब पौने चार बजे राजस्थान से स्टोन डस्ट लेकर राजस्थान से उत्तराखंड जा रहे दूसरे ट्रॉला के चालक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी, जिससे टक्कर मारने वाले ट्रॉला में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
इनकी हुई मृत्यु
मृतकों में चालक सोनू निवासी कठूमर, अलवर तथा क्लीनर पिंटू, पप्पू गांव पठौना, भरतपुर थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों के शव केबिन में फंस गए। गैस कटर की मदद से केबिन काटकर शवों को निकाला गया। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत पैदा हो गए। कुछ देर के लिए पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए एक लाइन को बंद कराकर दूसरी लाइन से यातायात को डायवर्ट कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, कोटवन चौकी प्रभारी ललित कुमार ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मथुरा: कान्हा की नगरी में आठ दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मांट में जनसभा को करेंगे संबोधित