फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर उफन रहा शहीद नगर, हाइवे सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

संजय प्लेस शहीद स्मारक के सामने और ट्रांसयमुना कालोनी में मंडी समिति के पास शनिवार को सर्विस लेन पर सीवर उफनकर सड़क पर भर गया। ट्रांसयमुना में नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बारिश में ढह गया था, जिससे सर्विस लेन के किनारे बना नाला ध्वस्त है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को नाले का पुनर्निर्माण करना है लेकिन दो महीने से काम रुका है। इस नाले से ही ट्रांसयमुना कालोनी का सीवर पीलाखार सीवेज पंपिंग स्टेशन तक पहुंचता है। सुबह से दोपहर तक पंपिंग करने के दौरान नाले से बेहद तेजी से सीवर सड़क पार कर दूसरे नाले में किसी झरने की तरह गिर रहा है। दोपहर तक सर्विस लेन से निकलना लोगों के लिए मुहाल हो गया है। खासकर तब, जब सुबह स्कूल के लिए बच्चे निकलते हैं।
एमजी रोड से स्पीड कलर लैब होते हुए शहीद स्मारक से जुड़ी सीसी रोड पर सीवर के तीन मैनहोल हैं, जो दो दिन से लगातार उफन रहे हैं। यहां स्कूलों की ड्रेस, किताबें, फास्ट फूड, जूस और खाने पीने की दुकानें हैं, जहां सीवर उफनने से आ रही दुर्गंध के चलते कुछ पल बैठना भी मुश्किल हो गया है। शहीद स्मारक के गेट से खादी ग्रामोद्योग की दुकान तक सीवर के कारण लोगों का पैदल चलना मुहाल है। वाहन गुजरने पर सीवर के छींटे उन पर पड़ रहे हैं। नगर निगम ने दो साल पहले 50 लाख रुपये की लागत से संजय प्लेस में सीवर सफाई का काम कराया था, जो बेअसर रहा।
विज्ञापन

सर्विस लेन के नाले पर हाईवे का हिस्सा धंसकर गिर गया, जिसका निर्माण एनएचएआई को करना है। नाले के अधूरे होने और बहाव को मिट्टी से रोकने के कारण पंपिंग के समय नाले से सीवर ओवरफ्लो होता है। पंपिंग न करें तो पीछे की कालोनियों में सीवर भर जाएगा। एनएचएआई नाला बना दे तो समस्या दूर हो जाएगी। शहीद स्मारक के पास सीवर की सफाई का काम रविवार को करा दिया जाएगा
अनुज त्रिपाठी, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग
बच्चे पहले पैदल ही स्कूल चले जाते थे, पर जब से सीवर उफनना शुरू हुआ है, तब से दो महीने से मैं मोटर साइकिल से निकलता हूं। पूरा सर्विस लेन सीवर से भरा हुआ है। यह बच्चों और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है। इसका निदान होना चाहिए।
विनोद त्यागी, ट्रांसयमुना
संजय प्लेस की सीवर सफाई का अभियान चला, पर कोई फायदा नहीं हुआ। ये केवल स्टोर चैँबर है। मेन लाइन से जोड़ा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग में कई बार सीवर के मुद्दे का उठाया है, पर निदान नहीं हो रहा। शहर का दिल है संजय प्लेस, कारोबार स्थल है, जहां सीवर का उफनना पूरे सिस्टम की नाकामी है।
रमन, सदस्य, सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी
शहीद स्मारक हमारे लिए तीर्थ है और यहां सीवर, अतिक्रमण के कारण बदहाल कर दिया है। जलकल करे या वबाग, हम दो दिन का वक्त सफाई के लिए दे रहे हैं। उसके बाद एनजीटी में सीवर से सड़ांध पर याचिका दायर करने जाएंगे।
विज्ञापन

ओम शर्मा, अध्यक्ष, हमारा आगरा
बच्चों की किताबें और ड्रेस लेने आए थे, पर सीवर की दुर्गंध के कारण दो मिनट भी नहीं खड़े रह सके। तेज रफ्तार बाइक सीवर से निकली तो हमारे कपड़े और खराब कर दिए। यहां अब दोबारा न आएंगे
राजीव कुशवाहा, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें