फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, चंद्र को अर्घ्य देकर पति के हाथ से ग्रहण किया जल

विज्ञापन
करवा चौथ : बटेश्वर मे चन्द्रमाक को अरफ देती महिलाएं
विज्ञापन
आगरा। आसमान में छाए बादल, बृहस्पतिवार की अंधेरी रात में छिपे चांद को छलनी लेकर सुहागिनें ताकती रहीं। चांद के निकलने की उम्मीद में छत पर मंगल गीत भी गाया। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही आसमान में चांद चमका, तो छलनी की ओट से अपने चांद (पति) का दीदार कर चांदनी मुस्कुरा उठी।
विज्ञापन

पहली बार व्रत रखने वाली जरार की शिवानी, दूसरी बार व्रत रखने वाली बिजौली की मोनल सक्सेना ने बताया कि इस बार चांद के दीदार का इंतजार लंबा रहा। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र मांगी। बाह, जैतपुर, भदरौली, चित्राहाट, बासौनी आदि इलाकों में करवा चौथ का निर्जल व्रत रखने वाली महिलाएं सांझ ढलते ही अपनी छतों पर चांद के इंतजार में बैठ गईं थीं। जैसे ही चांद निकला, उसकी रोशनी में विवाहिताओं ने अपने सुहाग को निहारा। चांद को अर्घ्य दिया।
तीर्थ बटेश्वर में सोलह शृंगार से सजी-धजी महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से करवा चौथ की व्रत कथा सुनी। घरों में पर्व को लेकर विशेष पकवान तैयार किए गए। महिलाओं ने घरों में पूड़ी-पकवान, कढ़ी और चावल आदि बनाए। शाम को सोलह शृंगार कर चंद्रमा का पूजन किया। हल्की बारिश से आसमान में बादल छाए रहे, जिससे चंद्रमा दिखाई नहीं देने पर महिलाएं व्याकुल हो उठीं। रात 8.30 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण किया। सैंया और लादूखेड़ा में भी लादूखेड़ा क्षेत्र में भी महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक, मंहगाई भी दिखी
बृहस्पतिवार को बाह, जरार, भदरौली, जैतपुर, शाहपुर ब्राह्मण, चित्राहाट के बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। व्रत रखने वाली महिलाएं ब्यूटीपार्लर की दुकान पर घंटों लाइन में लगी रहीं। फतेहपुर सीकरी में करवा चौथ के लिए दिनभर बाजारों में चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की सजने-संवरने के लिए भीड़भाड़ देखी गई।
बिजौली की किरन, सविता, बाह की खुशबू, संगीता, मिथलेश, जरार की कामिनी, कोमल, श्वेता ने बताया कि मिट्टी के करवे खरीदे हैं। बाजार में मिट्टी के करवे 15 से 30 रुपये तक बिके। कुंभकार नेत्रपाल, रामदास ने बताया कि पहली बार मिट्टी के करवों की खूब बिक्री हुई है। दाम भी अच्छे मिले हैं। सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री भी अच्छी होने की बात दुकानदार राजू गुप्ता ने बताई। स्वर्णकार कमल वर्मा ने बताया कि महंगाई की वजह से उपहार में देने के लिए सोने की वस्तुओं की बहुत कम खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें