फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विवाहिता से अमानवीय सलूक, पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत देख डॉक्टर भी हैरान

Tue, 24 Nov 2020 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। आशंका है कि उसे भूखा भी रखा गया है, जिससे उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर में एक विवाहिता के साथ घर में ही अमानवीय सलूक किया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सोमवार की रात उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसे वेटिलेंटर पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है। महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया है। 

विज्ञापन


खुशबू त्यागी नाम की महिला का मायका राजस्थान में है। उसकी शादी चार साल पहले जी ब्लॉक कमलानगर के भगवती त्यागी के साथ हुई थी। खुशबू त्यागी को बेरहमी से पीटा गया है। शरीर पर जलने के भी निशान हैं। हालत बिगड़ने पर सोमवार को पड़ोसियों ने उसे साई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी पर सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित भी अस्पताल पहुंच गए। 

महिला के शरीर पर चोट के निशान
सीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम रह गया है। आशंका है कि उसे भूखा रखा गया। मारपीट भी की गई। खुशबू त्यागी का मायका राजस्थान में है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे प्रताड़ना की आशंका है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने नहीं दिए सवालों के जवाब
उसने पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दिए। महिला के मायके वालों को बुलाया गया है। सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि खुशबू की हालत गंभीर है। उसे वेटिंलेटर पर रखा है। ऐसा लगता है कि उसे कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें