फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढौरा के गांव बजरिया निवासी आरती (22) पत्नी अनमोल उर्फ भोला का शव सोमवार की दोपहर घर में फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरती का शव फंदे से लटके होने की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। जांच में बताया गया कि घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है। सूचना पर पिता लटूरी सिंह निवासी फतेहाबाद भी परिवार के अन्य लोगों के साथ आए। पिता ने बताया कि आरती की शादी फरवरी 2000 में की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसओ प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें