फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 Oct 2021 07:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता की शादी 10 महीने पहले हुई थी। पति से विवाद के कारण वह मायके चली गई। गुरुवार को पति उसे लेकर गया था। कुछ देर बाद हादसे में उसके घायल होने की सूचना मिली। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह में शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह निवासी राजकुमार ने करीब 10 माह पहले बेटी शिवानी (21) की शादी गांव हरलालपुर थाना बाह आगरा निवासी युवक के साथ की थी। करीब एक माह पहले पति से विवाद के बाद शिवानी मायके आ गई थी। 

घायल अवस्था में मिली थी विवाहिता 
मायका पक्ष के अनुसार गुरुवार शाम शिवानी का पति ससुराल आया, लेकिन घर के अंदर नहीं गया। फोन कर शिवानी को बाहर बुलाया और बाइक पर लेकर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि शिवानी जवापुर नहरपुल के पास घायल अवस्था में पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन घायल शिवानी और अनुज को साथ लेकर ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अनुज वहां से कहीं चला गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर घर आ गए। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर वह मायके आ गई थी। पति ने ही शिवानी की हत्या की है। उधर ससुराल पक्ष के लोग इसे सड़क हादसा बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें