अक्तूबर 2017 में हुई थी शादी
बिचपुरी के गोवर्धन धाम कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनकी पुत्री इंद्रवती (28) का विवाह 31 अक्तूबर 2017 को थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी भूपेंद्र के साथ हुआ था। इंद्रवती के दो बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय पुत्री दिव्यांशी और तीन वर्षीय पुत्र दीपक है।
ये भी पढ़ें - UP में हादसा: दवा लेने गए धनीराम और अनिल को मिली मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर; दोनों के खून से लाल हुई काली सड़क
रात में आई मौत की सूचना
कुलदीप के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे बेटी की ससुराल वाले आए इंद्रवती की मौत होने की सूचना दी। बताया गया कि अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग कचौरा पहुंच गए, लेकिन देर रात 11 बजे तक शव घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने थाना अछनेरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - खीर में ही क्यों दी मौत की गोलियां: कत्ल से बाथरूम में दफनाने तक; रूबी के खाैफनाक इरादों से अंजान था सुरेंद्र
मायके पक्ष का ये है आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि इंद्रवती को विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - आगरा में दंपती की दर्दनाक माैत: कूलर से फैला करंट, पति-पत्नी की गई जान; सुबह कमरे में मिली दोनों की लाश