फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया/लादूखेड़ा (आगरा)। क्षेत्र के ग्राम तेहरा की रहने वाली विवाहिता नीलम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जेठ जसवंत को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम खरगपुर, कौलारी, राजस्थान निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री नीलम की शादी ग्राम तेहरा निवासी लोकेंद्र से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग चार पहिया गाड़ी, पांच लाख रुपये और पांच तोला सोना की मांग करते हुए नीलम को प्रताड़ित कर रहे थे। पति का एक अन्य युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया। कहा कि इसका विरोध करने पर भी नीलम को परेशान किया जा रहा था। रात में नीलम की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। मायकेवालों की सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ अनुज नेहरा, सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय और थाने की पुलिस पहुंची।
इंस्पेक्टर सैंया जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति लोकेंद्र, जेठ विशंभर, जसवंत, ननद रेशमा, चचेरे ससुर भीकाराम और तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सात आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें