फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी के पांच साल बाद विवाहिता की मौत, हत्या का शक...जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 May 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के पांच साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज स्थित गोबर चौकी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने ससुराल में उत्पीड़न और गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


एटा के कमसान की रहने वाली पूजा (23) का विवाह 5 वर्ष पूर्व मांगरौल निवासी रितेश के साथ हुआ था। वर्तमान में रितेश ने गोबर चौकी क्षेत्र में मकान बनवा लिया था। रितेश गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करता था। उनके 3 वर्ष और छह माह की बेटियां है।

पूजा के भाई वीनेश ने बताया कि सोमवार सुबह रितेश के बड़े भाई मनीष की पत्नी ने फोन पर पूजा की मौत की सूचना दी। ससुराल पहुंचने पर वहां बहन का शव पलंग पर रखा मिला। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। बेटी होने के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें